इसमें भी वही दिक्कत, जिसके बारे में हम लगातार बताते आ रहे; लोकसभा में पारित बिल से CJP को क्या परेशानी
नई दिल्ली, जुलाई 30 -- संसद के निचले सदन लोकसभा ने बुधवार को 'लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026' को मंजूरी दे दी। इस विधेयक में पेपर लीक करने वाले आरोपियों के खिलाफ ज्यादा सख्त सजा का प्रस्ताव किया गया है। हालांकि इस विधेयक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी बिफर गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार केवल पेपर लीक होने के बाद के मुद्दों की बात कर रही है, लेकिन पेपर लीक कैसे बंद होंगे इस बारे में बात ही नहीं कर रही। आशुतोष रांका ने इस बारे में सोशल मीडिया पर अपना एक सेल्फी वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'क्या हम सच में पेपर लीक रोकने की कोशिश कर रहे हैं?' वहीं अपने वीडियो में उन्होंने कहा, 'आज जो अमेंडेट बिल पास हुआ है, उसमें फिर से वही दिक्कत है, जिस बारे में हम लगातार बात करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.