मथुरा, अप्रैल 7 -- UP News: यूपी के मथुरा के वृंदावन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक नाबालिग लड़की रोते-चीखते हुए एक साधु वेशधारी पर रेप का आरोप लगाया है। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने उसे जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ गलत काम किया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट्स किए जा रहे हैं। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ये वायरल वीडियो परिक्रमा मार्ग के आसपास का है। वीडियो में नाबालिग दिखाई दे रही लड़की रोते-चीखते एक साधु वेशधारी पर रेप का आरोप लगा रही है। लड़की के इस सनसनीखेज आरोप ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वायरल वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी आ रहे हैं। मेटा (फेसबुक) और इंस्टाग्राम समेत कई अन्य सोशल मीडिया पर ये वीडियो सोमवार को वायरल हो ...