नई दिल्ली, जनवरी 27 -- UGC rules: यूजीसी की तरफ से लाए गए नए नियमों के खिलाफ पूरे देश में माहौल बना हुआ है। कई शहरों में लोगों ने सड़कों पर उतरकर सरकार से इन्हें वापस लेने की मांग की है। इसी बीच अब शिवसेना उद्धव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इन नियमों को गलत बताया है। यूजीसी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्होंने कहा कि इन नियमों की वजह से कैंपसों में भेदभाव कम होने की बजाय और बढ़ जाएगा। पीटीआई से बात करते हुए उद्धव गुट की राज्यसभा सांसद ने इन नियमों को वापस लेने या इनमें संशोधन करने की अपील की। उन्होंने कहा, "जातिगत भेदभाव होता है, उस पर गाइडलाइन्स भी होती हैं। लेकिन अगर गाइडलाइन्स ही भेदभाव पूर्ण होंगी... कि आप एक तरफ को सोचे कि यही शोषण कर्ता है और दूसरे तरफ वाले शोषित हैं। यह गलत है। अगर एसएसी एसटी ओबीसी के खिलाफ 10 केस ऐसे आते है...