नई दिल्ली, फरवरी 7 -- देश के ऑटो बाजार में 150cc से 200cc की मोटरसाइकिल का दबदबा बढ़ता जा रहा है। इस सेगमेंट के टॉप मॉडल की सेल्स के आंकड़े को देखने से पता चलता है कि इसे 72% से भी ज्यादा की सालाना ग्रोथ हुई है। इस सेगमेंट को डोमिनेट करने का काम टीवीएस अपाचे ने किया। इस मोटरसाइकिल की ऐसी डिमांड रही कि इसे 117% की सालाना ग्रोथ मिली। वहीं, इसके सामने बजाज, होंडा, यामाहा जैसी कंपनियों के मॉडल भी पीछे छूट गए। टॉप-16 मॉडल में अपाचे के पास 28.73% मार्केट शेयर रहा। चलिए एक बार एक सेल्स के आंकड़ों पर नजर डालते हैं। 150cc से 200cc मोटरसाइकिल की सेल्स की बात करें तो टीवीएस अपाचे की दिसंबर 2025 में 45,507 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2024 में इसकी 20,885 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 24,622 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 117.89% की ग्रोथ मिली। बजाज पल्सर की दिस...