जमशेदपुर, मार्च 2 -- दिशोम जाहेर गाढ़ समिति, गोड़गोड़ा बालीगुमा की ओर से दिशोम जाहेरथान में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना की गई। पूजा का नेतृत्व नायके बाबा मोहन हांसदा, समिति के सचिव मदन मोहन सोरेन, पारानिक बाबा पप्पू सोरेन और पारानिक बाबा सनातन टुडू ने किया। पूजा के दौरान इष्ट देवता को साल और महुआ के फूल अर्पित कर प्रकृति और धरती माता के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और सामूहिक रूप से पूजा में भाग लिया। समिति के सचिव मदन मोहन सोरेन ने कहा कि बाहा पूजा प्रकृति उपासना का प्रतीक है, जो हमें प्रकृति के साथ जुड़ने और उसके प्रति सम्मान व्यक्त करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने जानकारी दी कि दिशोम बाहा मिलान समारोह आगामी 8 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मदन मोहन सोरेन, नायके बाबा मोहन हांसदा, ...