जहानाबाद, मार्च 13 -- घोसी, निज संवाददाता घोसी थाना के पुलिस शुक्रवार को अहियासा गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की जानकारी देते हुए घोसी थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर अहियासा गांव में छापेमारी कर इश्तेहार के आरोपी राम जी राम को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि उसके ऊपर कोर्ट से इश्तिहार निर्गत था जिसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...