इश्तेहारी वारंटी समेत चार गिरफ्तार, तीन शराब के नशे में धराए
जहानाबाद, जून 5 -- काको, निज संवाददाता। एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर अपराधियों, वारंटियों तथा शराब के कारोबार और सेवन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत काको एवं पाली थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए एक इश्तेहारी वारंटी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के सुलेमानपुर गांव में छापेमारी कर इश्तेहारी वारंटी चिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। वहीं पाली थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान मोगल बीघा गांव निवासी अजय केवट और रजनीश कुमार तथा पाली गांव निवासी रहीस मांझी को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। जांच के लिए कराए गए ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में तीनों के शराब सेवन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.