नई दिल्ली, जुलाई 3 -- यूपी के अमरोहा में एक खाैफनाक घटना सामने आई है। प्रेम संबंध में अड़चन बन रहे प्रेमिका के पांच साल के बेटे को प्रेमी शान पाशा ने शुक्रवार को घर में सोते समय अगवा कर लिया। इसके बाद संभल जिले के असमोली क्षेत्र के जंगल में ले जाकर उसके चेहरे और प्राइवेट पार्ट पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। मृत समझकर उसे फेंककर भाग गया। सुबह को जब बेटा गायब मिला तो मां ने तलाश शुरू की। घर से दूर जंगल में तलाशी के दौरान बच्चा बेहोशी की हालत में मिला, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में प्रेमी व उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। यहां रहने वाले एक युवक की दो साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उसकी पत्नी और पांच साल का बेटा घर पर रहते हैं। पत्नी पास के ही गांव मातीपुर क...