वा्र्ता, जून 9 -- UP News: यूपी के फिरोजाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शिकोहाबाद क्षेत्र में प्रेमी युगल द्वारा एक-दूसरे के पैर बांधकर शरीर पर डीजल छिड़ककर आग लगाने के मामले में उपचार के दौरान युवक की भी मौत हो गई। इससे पहले युवती की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक युवक की मां की तहरीर पर युवती के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि शिकोहाबाद के मोहल्ला पड़ाव गढ़िया स्थित एक खाली मकान में शुक्रवार की रात 19 साल के अरुण और 18 साल की खुशी गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में मिले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा। मौके से डीजल की एक केन भी बरामद की गई थी। बताया गया कि दोनों के पैर आपस में बंधे हुए...