बिजनौर, जुलाई 16 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा घोषित परिणाम में कृष्णा कॉलेज के एमएससी जन्तु विज्ञान (मत्स्य एवं मत्स्यिकी विज्ञान) के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। जन्तु विज्ञान की विभागाध्यक्षा डा. शोमा सिंह ने बताया कि एमएससी जन्तु विज्ञान (मत्स्य एवं मत्स्यिकी विज्ञान) चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा इशिका भटनागर ने 7.69 सीजीपीए के साथ प्रथम, आकांक्षा गौड़ ने 7.66 सीजीपीए के साथ द्वितीय व फौजिया नाज़ ने 7.48 सीजीपीए के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...