गाज़ियाबाद, अक्टूबर 4 -- गाजियाबाद, वंदना। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी इशान गोयल का बीसीसीआई के सत्र 2026-27 के लिए भारतीय रेलवे की रणजी ट्रॉफी टीम में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से अकादमी के प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोच देवेंद्र चौधरी ने बताया कि इशान गोयल पिछले पांच वर्षों से लगातार क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके निरंतर अच्छे प्रदर्शन और खेल के प्रति समर्पण का उन्हें लाभ मिला है। वह पिछले वर्ष अंडर-23 टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। अब रेलवे की रणजी टीम में चयन होने के बाद उन्हें घरेलू क्रिकेट के इस बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। रेलवे की टीम अपना पहला मुकाबला नौ अक्तूबर को मुं...