हल्द्वानी, नवम्बर 24 -- हल्द्वानी, संवाददाता। हल्दूचौड़ की 11 वर्षीय इशानी जोशी ने दिल्ली में आयोजित गीतांजलि राष्ट्रीय उत्सव एवं प्रतियोगिता में भरतनाट्यम नृत्य में प्रथम पुरस्कार और उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इशानी डीपीएस में कक्षा 6 में पढ़ती है। उनके पिता प्रेम शंकर जोशी ने बताया कि नृत्यांजलि संस्था की ओर से प्रतियोगिता 22-23 नवंबर को डॉ. बीआर अंबेडकर ऑडिटोरियम, आंध्र भवन में आयोजित की गई थी। इशानी पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सम्मान हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय गुरु शुभम खोवल को दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...