इशाकपुर धमाके के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
संभल, मई 14 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव इशाकपुर में अवैध रूप से रखी आतिशबाजी सामग्री में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। गांव में एक महीने के भीतर आतिशबाजी विस्फोट की यह दूसरी घटना होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया गया कि गांव में एक खंडहर पड़े मकान में आतिशबाजी सामग्री रखी हुई थी। अचानक तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया, जिससे धुएं का बड़ा गुबार उठने लगा और पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। विस्फोट की चपेट में आने से आसपास के कई मकानों में दरारें पड़ गईं। मकानों की सिलेप और घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं खंडहर के पास बंधे आधा दर्जन से अधिक पशु झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.