नोएडा, जनवरी 26 -- नोएडा। शहर के इशांत चौहान ने नेपाल में रविवार को समाप्त हुई अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 50 किलोभार में यह उपलब्धि हासिल की। अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर इशांत चौहान सोमवार को नोएडा वापस लौटे। मूलरूप से गिझौड़ गांव के निवासी इशांत के वापस लौटने पर गांव के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उनके पिता अजीत चौहान ने बताया कि बेटे की इस उपलब्धि ने हमें गौरवान्वित किया है। भविष्य में भी बेटा देश के लिए पदक जीतता रहेगा। इस मौके पर अभिनव चौहान, विधि चौहान, सचिन कौशिक, मिंटू लोधी, निखिल, दिवेश, हेमंत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.