रामपुर, मई 18 -- क्षेत्र में शनिवार शाम एक डायल 112 वाहन सड़क किनारे पड़े ईंटों के ढेर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा खौदकलां से रहमतगंज मार्ग पर हुआ। गनीमत रही कि वाहन में सवार पुलिसकर्मियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। खौदकलां-रहमतगंज मार्ग पर सड़क किनारे पड़े ईंटों के ढेर से वाहन अचानक टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह भी पढ़ें- शवों को सूंघ रहे थे कुत्ते, डीएम का पारा चढ़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...