प्रयागराज, अगस्त 13 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एनईपी आधारित बीए और बीएससी कार्यक्रम के तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए वैल्यू एडेड कोर्स और मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विष्णु पी. श्रीवास्तव की ओर से जारी नोटिस के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 में तृतीय सेमेस्टर में अध्ययनरत विद्यार्थियों को दो क्रेडिट का एक वैल्यू एडेड कोर्स और मल्टीडिसिप्लिनरी कोर्स पाठ्यक्रम चुनना होगा। यह पाठ्यक्रम पहले और दूसरे सेमेस्टर में लिए गए स्किल एनहांसमेंट कोर्स अथवा एबिलिटी एनहांसमेंट कोर्स से अलग होना चाहिए। विद्यार्थियों को निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 21 अगस्त तक पंजीकरण पूरा करना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि संबंधित पाठ्यक्रमों में सीटें सीम...