प्रयागराज, जनवरी 9 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीएससी रसायन विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं विश्वविद्यालय केंद्र पर आयोजित की जाएंगी। विभागाध्यक्ष प्रो. दिनेश मणि की ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षाएं मार्च और अप्रैल में विभिन्न बोर्डों के अनुसार संपन्न होंगी। बीएससी तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड 'ए' की प्रायोगिक परीक्षा 23 और 24 मार्च को आयोजित की जाएगी, जबकि बोर्ड 'बी' की परीक्षा 27 और 28 मार्च को होगी। वहीं बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए बोर्ड 'ए' की परीक्षा 29 और 30 मार्च को आयोजित की जाएगी। बोर्ड 'बी' की प्रायोगिक परीक्षा 1 और 2 अप्रैल को होगी। इसके अलावा बोर्ड 'सी' के लिए परीक्षाएं 6, 7 और 8 अप्रैल को होगी।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.