प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने परीक्षा नियंत्रक (कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन) के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी 23 जून शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार यह पद अनारक्षित (यूआर) श्रेणी का है और चयनित अभ्यर्थी को सातवें वेतन आयोग के लेवल-14 के तहत वेतन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। नियुक्ति पांच वर्ष के निश्चित कार्यकाल के लिए की जाएगी।इस पद के लिए ऐसे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिनके पास शैक्षणिक संस्थानों या प्रशासनिक कार्यों का व्यापक अनुभव हो। पात्रता के तहत प्रोफेसर या समकक्ष पद पर कार्यरत व्यक्ति, कम से कम 15 वर्षों का शिक्षण, शोध अथवा प्रशासनिक अनुभव रखने वाले उम्मीदवार तथा सरकारी विभागों या सार्वजनिक उपक्रमों में व...