प्रयागराज, सितम्बर 8 -- प्रयागराज। दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास इमारत गिरने की घटना के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने केंद्रीय पुस्तकालय और छात्रावासों की जर्जर व्यवस्थाओं को लेकर डीएसडब्ल्यू को ज्ञापन सौंपा है। छात्रों ने केंद्रीय पुस्तकालय की छत से पानी टपकने, भवन, विद्युत उपकरणों और पुस्तकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी छात्रावासों का निरीक्षण कराने, जर्जर भवनों और दुर्घटना संभावित स्थानों की तत्काल मरम्मत कराने तथा जल निकासी व विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में छात्रनेता आयुष महात्मा, शुभम विद्रोही, रौशन कुमार, अनुराग, अश्वनी मौर्या और मंदीप चौधरी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- छात्रों की चिंता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...