प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) का पुनर्गठन किया गया है। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव आईक्यूएसी की अध्यक्ष रहेंगी, जबकि अंग्रेजी विभाग के प्रो. मनोज कुमार को पुन: निदेशक नियुक्त किया गया है। नवगठित प्रकोष्ठ में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और संस्थानों के शिक्षकों के साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, पूर्व छात्रों, विद्यार्थियों, स्थानीय समाज और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है。

शिक्षक प्रतिनिधि शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में विधि संकाय के डीन प्रो. आदेश कुमार, वाणिज्य संकाय से प्रो. जीबीएस जौहरी, भौतिक विज्ञान विभाग से प्रो. तर्केश्वर त्रिवेदी, भूगोल विभाग से प्रो. किरण कुमारी सिंह, सेंटर ऑफ फूड टेक्नोलॉजी से डॉ. यशि श्रीवास...