इविवि में अब पोर्टल से होगा परास्नातक में प्रवेश
प्रयागराज, जून 29 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और केंद्रीकृत और पेपरलेस होगी। इसके तहत एक ही पोर्टल के माध्यम से पूरी प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इससे विद्यार्थियों को अलग-अलग विभागों में जाकर औपचारिकताएं पूरी करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
नई प्रवेश प्रक्रिया इस नई व्यवस्था के तहत प्रवेश परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय के निर्धारित पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। छात्र अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, प्रमाण पत्र और अन्य जानकारी अपलोड करेंगे। इसके बाद पोर्टल के माध्यम से संबंधित विभागों को विद्यार्थियों के दस्तावेज स्वतः उपलब्ध हो जाएंगे। इससे दस्तावेजों के सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी आएगी।
पारंपरिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.