प्रयागराज, फरवरी 3 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बरगद लॉन में दिशा छात्र संगठन की ओर से यूजीसी नियमावली 2026 पर आयोजित परिचर्चा में उस समय हंगामा हो गया, जब वहां दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिशा छात्र संगठन का आरोप है कि परिचर्चा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही थी, तभी 30-40 अराजक तत्व वहां पहुंचे और छात्रों से गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। दिशा के चंद्रप्रकाश का आरोप है कि कई छात्रों को जातिसूचक गालियां दी गईं, छात्राओं के साथ भी मारपीट की गई और उनके बाल खींचे गए। दिशा के पदाधिकारियों का कहना है कि ये घटनाएं विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल को खराब करने की साजिश है। छात्रों ने प्रॉक्टर की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के बाद हमलावरों को ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.