प्रयागराज, मई 27 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. सूर्य भान सिंह को अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीन स्टूडेंट वेलफेयर) नियुक्त किया गया है। पीआरओ प्रो. जया कपूर ने बताया कि कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के अनुमोदन के बाद कुलसचिव प्रो. आशीष खरे की ओर से प्रो. की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। प्रो. सूर्य भान सिंह प्रतिष्ठित ताराचंद छात्रावास के अधीक्षक भी रहे हैं। वह पूर्व में उत्तराखंड ओपन यूनवर्सिटी में सहायक परीक्षा नियंत्रक (असिस्टेंट कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन) और सह परीक्षा नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन) भी रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...