प्रयागराज, मई 25 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो. प्रतीक श्रीवास्तव को विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रो. सरोज यादव को शिक्षा विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।वहीं डॉ. प्रमोद कटारा को बायोइन्फार्मेटिक्स केंद्र का प्रभारी बनाया गया है। जनसंपर्क अधिकारी प्रो. जया कपूर ने बताया कि कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव से अनुमोदन के बाद कुलसचिव की ओर से सभी शिक्षकों को पदभार ग्रहण करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सभी नवनियुक्त विभागाध्यक्षों और प्रभारी का कार्यकाल दो वर्षों का रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...