प्रयागराज, जुलाई 19 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि संकाय के बीएएलएलबी (ऑनर्स) पंचवर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम के नौवें सेमेस्टर के छात्र अनन्या मिश्रा और अभिषेक मौर्य ने 18वीं नेल्सन मंडेला विश्व मानवाधिकार मूट कोर्ट प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन किया। स्विट्जरलैंड के जेनेवा में आयोजित प्रतियोगिता में उनकी टीम ने दुनिया भर से प्राप्त 122 प्रविष्टियों में तीसरा सर्वश्रेष्ठ मेमोरियल का पुरस्कार जीता। अनन्या मिश्रा को विश्व स्तर पर पांचवीं सर्वश्रेष्ठ वक्ता और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में प्रथम सर्वश्रेष्ठ वक्ता का खिताब मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...