प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा डॉ. नमिरा आरिफ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें स्लोवाक गणराज्य की ओर से 1.44 करोड़ रुपये की प्रतिष्ठित नेशनल पोस्ट-डॉक्टरल फ़ेलोशिप मिली है। इस बड़ी राशि के जरिए वह ग्लोबल वार्मिंग के पौधों पर पड़ने वाले असर पर महत्वपूर्ण शोध करेंगी। डॉ. नमिरा का यह शोध मुख्य रूप से इस बात पर केंद्रित होगा कि जब धूप बहुत तेज होती है और तापमान बढ़ता है, तो पौधों की पत्तियां अपना भोजन बनाने की प्रक्रिया यानी प्रकाश संश्लेषण को कैसे संभालती हैं। वह यह समझने की कोशिश करेंगी कि बढ़ती गर्मी के तनाव के दौरान पौधे खुद को बचाने के लिए किस तरह के जैविक संकेतों और सुरक्षा प्रणालियों का इस्तेमाल करते हैं। आज के समय में जब जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग पूरी दुनिया के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है, तब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.