प्रयागराज, अगस्त 22 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीन विद्यार्थी कल्याण प्रो. सूर्य भान सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार इच्छुक छात्र-छात्राएं हॉस्टल के लिए आवेदन पत्र भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ दो सितंबर शाम चार बजे तक डीन विद्यार्थी कल्याण कार्यालय, सीनेट परिसर में जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ फीस रसीद, आधार कार्ड, सीयूईटी स्कोर कार्ड, विश्वविद्यालय का पंजीकरण फॉर्म, श्रेणी प्रमाणपत्र और हालिया पासपोर्ट साइज फोटो लगाना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...