प्रयागराज, जुलाई 11 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) आधारित बीएससी द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2025-26) परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया।परीक्षा नियंत्रक प्रो. विष्णु पी. श्रीवास्तव की ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षा में कुल 2,652 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 2,216 विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर में प्रोन्नत किया गया है। इस प्रकार कुल प्रोन्नति प्रतिशत 84 रहा। वहीं 436 छात्रों को ईयर बैक श्रेणी में रखा गया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि एईसी और एसईसी पाठ्यक्रम (योग्यता संवर्धन पाठ्यक्रम और क्षमता संवर्धन पाठ्यक्रम) पूर्ण नहीं करने वाले विद्यार्थियों की प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर की अंकतालिका मुद्रित नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्ता...