प्रयागराज, अगस्त 27 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीए का दसवां और बीएससी गणित का 13वां कटऑफ जारी कर दिया है। सीट आवंटित अभ्यर्थियों को 31 अगस्त सुबह 10 बजे तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।बीए में सामान्य वर्ग का कटऑफ 439 से 430, ईडब्ल्यूएस का 365 से 360, ओबीसी का 369 से 361 और एससी का 317 से 308 अंक रहा। बीएससी गणित में सामान्य वर्ग का कटऑफ 412.75 से 414.50, ओबीसी का 364.50 से 367, ईडब्ल्यूएस का 372 से 376 और एससी का 279 से 282 अंक निर्धारित किया गया है। निर्धारित समय तक फीस जमा करनी होगी। बीएफए में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 660.13, ओबीसी का 621.19 और एससी का 503.66 अंक रहा। प्रवेश 29 अगस्त सुबह सात बजे तक होंगे। बीएससी बायो में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 497.38 से 497.90, ओबीसी का 451.75 से 456.23, ईडब्ल्यूएस का...