पीलीभीत, मई 22 -- पीलीभीत। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में आरोपी इल्हाम उर्रहमान शम्सी की तीसरी पत्नी जेल में बंद अजरा ने और दूसरी पत्नी अशकारा की बेटी मिस्बाह ने अग्रिम जमानत की याचिकाएं दाखिल की हैं। एक मामले में सुनवाई की तिथि 29 और दूसरे में 30 मई नियत की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संबंद्ध जनता टेक्नीकल इंटर कालेज के चपरासी इल्हाम उर्रहमान शम्सी के विरुद्ध करोड़ो रुपए के घोटाले की रिपोर्ट थाना कोतवाली में जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले मे शाहजहांपुर की मिसवाह की ओर से जिला सत्र न्यायाधीश रविन्द्र कुमार के न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई। न्यायालय ने सुनवाई के लिए 29 मई की नियत की है। वहीं एक मई से जेल में बंद इल्हाम की तीसरी पत्न...