संभल, अप्रैल 13 -- सिरसी, संवाददाता। कस्बे के इमाम बारगाह मोहल्ला सादात में सोमवार को एक दिवसीय मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस में मर्सिया वकार मेहदी और मौलाना काजी सुभान ने कहा कि इल्म और हुनर की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि इल्म हासिल करो मां की गोद से कब्र तक। उन्होंने कहा कि शिक्षा इंसान के भीतर जागरूकता पैदा करती है और उसे एक अच्छा नागरिक बनाती है। उन्होंने कहा कि दुनिया की हर चीज इंसान का साथ छोड़ सकती है, लेकिन इल्म हमेशा उसके साथ रहता है। मौलाना ने आला तालीम हासिल करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि समाज में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- जो दीन और दूसरों के लिए जीते हैं कुरान उन्हें ही जिंदा कहता है: मौलाना उन्होंने कहा कि अहलेबैत अलैहिस्सलाम से मोहब्बत करने वाला व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहना चाहि...