गोरखपुर, मई 11 -- गोरखपुर, जन संवाददाता। बरकाती मस्जिद नौरंगाबाद गोरखनाथ में मकतब इस्लामियात व दारुल कुरआन शिक्षण संस्था की नई शाखा का उद्घाटन मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी, शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी, मस्जिद के मुतवल्ली फिरोज अहमद ने किया। इस अवसर पर मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी ने कहा कि इल्म हासिल करना हर मुसलमान पर फर्ज है।‌ एक सुदृढ़ समाज के निर्माण के लिए दीनी शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा भी दी जानी चाहिए। दीनी शिक्षा हमारा रूहानी और नैतिक विकास करती है। शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी ने कहा कि जो कौम शिक्षित और तकनीकी रूप से माहिर होती है, वही दुनिया में अपना मुकाम बना पाती है। दीनी शिक्षा जहां दिल और रूह को रोशन करती है, वहीं दुनियावी शिक्षा दिमाग और हाथों को हुनरमंद बनाती है। उद्घाटन में हाफिज रजी अहमद बरकात...