अमरोहा, सितम्बर 1 -- हजरत शाह विलायत एजुकेशनल ग्रुप की ओर से आयोजित शोकसभा में मौलाना डॉ.सियादत नकवी को याद किए गया। वक्ताओं ने कहा कि वह इल्म का चिराग थे, उनके इंतकाल से कौम का बड़ा नुकसान हुआ है। ग्रुप के उपाध्यक्ष शुजात अली के आवास पर हुई शोकसभा में मुजाहिद अब्बास नकवी ने कहा कि मौलाना सियादत नकवी एक इल्मी शख्सियत थे। उन्होंने पूरी जिंदगी तालीम देने में गुजार दी। मौलाना के इंतकाल से देश-विदेश में उनके चाहने वालों में भी मायूसी छा गई है। उनका इंतकाल सिर्फ हिन्दुस्तान ही नहीं, बल्कि पूरे इस्लामी दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है। इस्लामिक मुद्दों को मजबूती से उठाने वाली एक आवाज खामोश हो गई है। यह भी पढ़ें- Amroha News: शिया इमाम मौलाना सियादत नकवी का इंतकाल, 84 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा अन्य वक्ताओं ने कहा कि मौलाना डॉ.सियादत नकव...