गोंडा, जनवरी 7 -- छपिया, संवाददाता। रॉयलसन पब्लिक इन्टर कॉलेज हथिनीखास भोपतपुर में चल रहे रॉयल चैंपियन ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता श्रृंखला का दूसरा मैच खेला गया। दूसरे दिन खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक डॉ बीएन शर्मा और प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद कुमार शर्मा ने किया। इलेवन टाइगर की टीम ने टॉस जीता और क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया तथा सामने बैटिंग करते हुए हिटमैन की टीम ने 62 रन बनाए। जिसमें सबसे अधिक रन आदर्श वर्मा ने 18 रन तथा अतुल ने 10 रन बनाए। इलेवन टाइगर टीम से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 4 विकेट अंकित और विकास ने 3 विकेट चटकाए । इलेवन टाइगर की टीम ने 62 रन का पीछा करते हुए मैच को 5.1 ओवर में जीत लिया। सर्वाधिक रन विष्णु गुप्ता 28 और अंकित ने 20 रन बनाए । सर्वाधिक विकेट एवं सर्वाधिक रन बनाते हुए अंकित ने मैन आफ द मैच का खिताब द...