नई दिल्ली, मई 5 -- Stock Market Today live 5 May 7:40 AM: पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की जीत के बाद आज यानी मंगलवार 5 मई को भारतीय शेयर बाजार की चाल कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते धीमी रह सकती है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ खुल सकते हैं। अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से दुनिया भर के बाजारों में नकारात्मक माहौल है।Gift Nifty के क्या हैं संकेत Gift Nifty 24,038 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से करीब 168 अंक कम है। यह घरेलू बाजार के गिरावट से खुलने का संकेत है।आज सेंसेक्स, निफ्टी 50 और बैंक निफ्टी से क्या उम्मीद?Sensex आउटलुक सेंसेक्स के लिए आज मुख्य सपोर्ट 77,000 है। 20 दिन का सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) की अपर लिमिट 77,700 से 78,000 है। गिरावट की स्थिति में 76,800 से नीचे जाने पर 76,500 - 7...