हमीरपुर, सितम्बर 5 -- हमीरपुर, संवाददाता। इलेक्ट्रो होम्योपैथिक के आविष्कारक डॉ. काउंट सीजर मैटी की 131वीं पुण्यतिथि इलेक्ट्रो होम्योपैथिक धर्मार्थ चिकित्सालय पटकाना में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर मैटी के चित्र पर ईएच डॉ.गणेश सिंह एवं ईएच डॉ.नरेन्द्र भूषण निगम ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में बुंदेलखंड इलेक्ट्रो होम्योपैथिक स्टडी सेंटर पटकाना के सेंटर हेड ईएच डॉ.नरेंद्र भूषण निगम ने कहा कि केवल बोर्ड का इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिसिन उत्तर प्रदेश लखनऊ से पंजीकृत चिकित्सकों को ही चिकित्सा करने का अधिकार है। चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष के सभी विभागों को पत्र लिखकर यह सूचित किया गया है कि इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों को शासन के निर्देश के अनुसार अधिकार पूर्वक प्रैक्टिस करने के लिए उत्तर प्रदेश शासन ...