मऊ, मई 8 -- मुहम्मदाबाद गोहना। बोर्ड ऑफ इलेक्ट्रो होम्यो पैथिक मेडिसिन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को वलीदपुर में बैठक किया। इस दौरान इलेक्ट्रो होम्योपैथी के सरकारी संरक्षण एवं सरकारी बोर्ड के गठन के संबंध में आगे की रणनीति पर विचार किया गया। प्रबंध कमेटी के सदस्य इलेक्ट्रो होम्यो पैथिक चिकित्सक अयाज़ अहमद ने लखनऊ में आयोजित बैठक से लौटने के बाद इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों को जानकारी दी। बैठक में अबुलकैश, मोहम्मद सलमानी, बेचन प्रसाद तथा अन्य कई चिकित्सक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...