इटावा औरैया, मई 23 -- बकेवर। पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शातिर चोरों ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। बदमाश हाईवे किनारे बने मकानों को चोरी के लिए निशाना बनाते थे और वारदात से पहले दिन में कस्बों में घूमकर बंद घरों की रेकी करते थे। यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर समेत दो बदमाश घायल, चोरी की वारदातों का खुलासापुलिस की कार्रवाई शुक्रवार को पुलिस ने बिजौली के पास मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल दो बदमाश सागर और मौनू निवासी गिहार नगर कॉलोनी भरथना को गिरफ्तार किया था, जबकि उनके दो साथी भाग निकले थे। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे बकेवर, लखना और चकरनगर क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की तैयारी में थे।बदमाशों के तरीकों का खुलासा बदमाशों ने पुलिस को बताया कि दिन में अलग-अलग बहाने से कस्बों में घूमते थे और बंद पड़े मक...