भागलपुर, मई 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बिहार कृषि विवि (बीएयू) सबौर में 'नो व्हीकल डे' की शुरुआत के साथ अब इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल का भी इस्तेमाल शुरू हो गया है। बुधवार को कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह अपने आवासीय कार्यालय से इलेक्ट्रॉनिक ऑटो के माध्यम से बीएयू प्रशासनिक भवन पहुंचे। उनके साथ निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र डॉ. फिजा अहमद, कुलपति क अंगरक्षक भी थे। इसकी शुरुआत के बाद अन्य अधिकारी भी इसी माध्यम से कार्यालय पहुंचे।कुलपति ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल का इस्तेमाल कर हम आसानी से ईंधन की बचत कर सकते हैं। यह पर्यावरण के हित में भी बेहतर विकल्प है। देश के आर्थिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप, होटल एवं सड़क किनारे स्थित ढाबों में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करें: डीएम उन्होंने कहा क...