मोतिहारी, अक्टूबर 7 -- घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते एसएसबी 71वीं बटालियन जमुनिया पोस्ट के जवानों ने नेपाल सीमावर्ती झरोखर ग्राम के निकट ई-रिक्शा पर लाद कर भारत से नेपाल ले जाये जा रहे भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक खिलौने व शृंगार प्रसाधन को जब्त कर लिया गया। मंगलवार की शाम की गयी इस कार्रवाई में एक नेपाली नागरिक सिहत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये तस्करों में रणविजय कुमार पिता शिवशंकर प्रसाद चिरैया का रहने वाला है जबकि दूसरा मिराज आलम नेपाल के सिमरौन गढ़ का निवासी बताया गया है। जब्त खिलौनों में रीमोट संचालित विभिन्न तरह के रेसिंग कार,ट्रेन,डम्पर,ट्रैक्टर,टेडी बीयर एवं गुड़िया आदि एवं बड़ी मात्रा में लिपिस्टिक ,नेल पॉलिश आदि सौंदर्य प्रसाधन शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Motihari News: ई-रिक्शा सहित 150 बोतल न...