इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में भीषण आग, 20 लाख का नुकसान
औरैया, जून 30 -- दिबियापुर के दुर्गा नगर स्थित पुराने पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार तड़के एक इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और एक मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई। घटना में करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। समय रहते अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास की दुकानों और मकानों को बचा लिया गया। दुर्गा नगर स्थित बांके बिहारी ट्रेडर्स में तड़के अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना सुबह 3:55 बजे अग्निशमन विभाग को मिली। इसके बाद करीब 4:30 बजे फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह तथा फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर देवेश तिवारी के नेतृत्व में औरैया फायर यूनिट के अलावा गेल और एनटीपीसी की अग्निशमन गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.