सहारनपुर, जून 18 -- सहारनपुर। कोतवाली नगर पुलिस और कंपनी की टीम ने नकली इलेक्ट्रॉनिक सामान की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चकरोता रोड स्थित न्यू सुपर मार्केट की एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर छापेमारी की। टीम ने 19 नकली एलईडी व 109 फर्जी ब्रांड मार्का बरामद की है। टीमों की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। नगर कोतवाली क्षेत्र में प्रताप मार्केट की न्यू सुपर मार्केट में कार्रवाई के दौरान मनीष इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान से 19 नकली एलईडी टीवी और विभिन्न कंपनियों के 109 फर्जी ब्रांड मार्का बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि इन उत्पादों को नामी कंपनियों के ब्रांड के रूप में तैयार कर ग्राहकों को बेचा जा रहा था। पुलिस ने दुकान संचालक मनीष पुत्र गुलशन निवासी गोपाल नगर नुमाइश कैंप नगर कोतवाली नग...