चम्पावत, जनवरी 3 -- चम्पावत। एसएसबी पंचम वाहिनी की ओर से इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण शुरू हुआ। संकल्प फाउंडेशन के सहयोग से वाइब्रेंट गांव पोलप में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने किया। उन्होंने कहा कि इससे सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार पाने में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण में इलेक्ट्रीशियन के मूलभूत कार्य, आवश्यक उपकरण, वायरिंग, इलेक्ट्रोनिक उपकरणों के मरम्मत की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण 28 युवाओं को दिया जाएगा। कार्यक्रम में उप कमांडेंट चंद्रशेखर सी पाटिल, सहायक कमांडेंट केएच मेघ चंद्र सिंह, प्रधान निशा, तामली थाना प्रभारी कैलाश जोशी, देवेंद्र जोशी, अमन तड़ागी, प्रयाग राम, दीपक जोशी, बृजेश जोशी, पीयूष तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.