इलेक्ट्रिसिटी समिट में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने रखा बिजली सुविधाओं का ब्योरा
लखनऊ, मार्च 20 -- ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट में यूपी की बिजली व्यवस्था का पूरा ब्योरा रखा। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष गर्मी में यूपी ने देश की सर्वाधिक अधिकतम मांग को सफलता पूर्वक पूरा किया था। इस साल इससे भी अधिक मांग को पूरा करने के लिए व्यापक तैयारियां हैं।एके शर्मा ने कहा कि यूपी ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनता जा रहा है। राज्य सरकार उपभोक्ताओं को सस्ती, सतत व निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। बिजली की उपलब्धता बढ़ाने के लिए पिछले एक साल से लगभग 4000 मेगावॉट अतिरिक्त क्षमता जोड़ी गई है जबकि इसी वर्ष 5000 मेगावॉट से अधिक की नई क्षमता स्थापित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा चुके हैं। हर दिन सोलर पैनल लगाने में यूपी नंबर एक है। ग्रीन एनर्जी कॉरिडो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.