प्रयागराज, मार्च 10 -- प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी संशोधन बिल 2025 के विरोध में मंगलवार को चीफ इंजीनियर कार्यालय के सामने बिजली इंजीनियरों ने विरोध किया। नारेबाजी की और प्रदर्शन कर विरोध सभाएं आयोजित की। प्रयागराज संघर्ष समिति के पदाधिकारियों इंजी. बीरेंद्र सिंह, रामेंद्र पांडेय, संदीप प्रजापति, जवाहरलाल विश्वकर्मा, बीके पांडेय, विनय चौरसिया जूनियर इंजीनियर संगठन प्रयागराज के पदाधिकारियों में इंजी. दिव्येश सविता, अभय यादव, शिवब्रत आदि ने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी संशोधन बिल 2025 का मुख्य उद्देश्य बिजली वितरण के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निजीकरण को बढ़ावा देना और सार्वजनिक बिजली व्यवस्था को कमजोर करना है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस बिल के गंभीर परिणाम देश के किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं और बिजली कर्मचारियों पर पड़ेंगे। संघर्ष समिति ने कहा कि प्रस्ताव...