इलेक्ट्रिशियन की बेटी ने नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
संभल, मई 21 -- मेहनत और लगन के दम पर चंदौसी की बेटी ने नेशनल स्तर पर शहर का नाम रोशन किया है। भारतीय खेल महासंघ के तत्वावधान में उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में चंदौसी की छात्रा रुचि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नगर के अहलादपुर चंप निवासी इलेक्ट्रिशियन अरविंद कुमार की पुत्री रुचि बीएमजी इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। उन्होंने 17 मई को हरिद्वार में आयोजित नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम की ओर से प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में देश के 12 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। रुचि ने अपने दमदार खेल और शानदार प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रिशियन की बेटी ने नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में जीता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.