नई दिल्ली, जून 7 -- मालवीय नगर एक होटल में लगी आग में 21 लोगों की मौत हो गई जिसमें 12 विदेशी थे। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को होटल के कुक केशव नेगी को गिरफ्तार कर लिया था। कुक ने इस भयावह अग्निकांड को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। न्यूज18 में छपी एक खबर के मुताबिक, जांचकर्ताओं ने अबतक की पूछताछ में पाया है कि आग कुक की लापरवाही के चलते फैली। कुक की पहचान केशव नेगी के रूप में हुई है और उससे करीब 6 घंटे पूछताछ की गई है। कुक ने आग लगने से लेकर उसके विकराल रूप लेने तक के घटनाक्रम के बारे में बताया है। यह भी पढ़ें- मालवीय नगर अग्निकांड: आग लगते ही शटर बंद कर भाग गया था कुक, न ही किया था अलर्टऑन करने के तुरंत बाद आग न्यूज18 ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया है कि, नेगी ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह किचन में इलेक्ट्रिक स्टोव चूल्हा ऑन करने ...