बिजनौर, मार्च 9 -- नांगल सोती। चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई, कुछ ही देर में स्कूटी आग का गोला बनकर राख बन गई। इस दौरान चालक ने समय रहते स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सोमवार सुबह मायापुरी निवासी करतार सिंह का युवा पुत्र शिवांश कुमार अपने घर से नांगल अपनी दुकान खोलने के लिए आ रहा था। नांगल चंदक मार्ग पर हनुमान मंदिर के सामने शिवांश की इलैक्ट्रिक स्कूटी में अचानक धुआं निकलने लगा, देखते ही देखते स्कूटी कुछ ही सेकंड में आग का गोला बनकर राख बन गई। हालांकि इस दौरान चालक शिवांश कुमार ने कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.