नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- फेस्टिव सीजन में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह सबसे शानदार मौका है। सिंपल एनर्जी ग्राहकों के लिए फेस्टिव सीजन में खास ऑफर लाई है। कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर - Simple Wave के 3.7 kW और 5 kW TFT वेरिएंट पर तगड़ी डील दे रही है। डील में आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के दोनों वेरिएंट को 10 हजार रुपये के इंट्रोडक्टरी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। यह ऑफर 31 दिसंबर 2026 तक वैलिड रहेगा। इस धमाकेदार ऑफर का फायदा नॉर्थ और ईस्ट इंडिया के मेन मार्केट्स के साथ मध्य प्रदेश और गुजरात के ग्राहकों को भी मिलेगा। आइए डीटेल में जानते हैं सिंपल के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर दी जा रही डील के बारे में।अब इतनी रह गई कीमत सिंपल वेव 3.7 kW TFT वेरिएंट की ऑल इंडिया एक्स-शोरूम कीमत 1,74,999 रुपये है। 10 हजार रुपये की छूट ...