मेरठ, मार्च 23 -- लोहिया नगर स्थित मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एमसीटीएसएल) के डिपो का चार्जिंग स्टेशन ठप होने से इलेक्ट्रिक सिटी बसों के पहिये रविवार को तीसरे दिन भी थमे रहे। लोग बस शैल्टरों पर खड़े होकर बसों का इंतजार करते रहे लेकिन बसें नहीं मिली। शाम चार बजे डिपो का पावर स्टेशन दुरुस्त हो सका। डिपो एआरएम ने बताया कि बसे चार्ज होना शुरू हो गई है। सोमवार सुबह 6 बजे से सभी 44 बसें तय रूटों पर फर्राटा भरेगी। बारिश के चलते शुक्रवार को डिपो के पावर स्टेशन में बड़ा फाल्ट हो गया था। इसके चलते इलेक्ट्रिक सिटी बसों का चार्जिंग स्टेशन भी ठप हो गया था। इसके चलते 44 इलेक्ट्रिक सिटी बसें चार्जिंग के अभाव में डिपो में ही खड़ी हैं। रविवार को भी इन बसों का संचालन नहीं हो सका। हालांकि डिपो एआरएम सचिन सक्सेना का कहना है कि शाम 5 बजे कुछ बसें ...